भजनसंहिता 106

उसने उन्हें बैरी के हाथ से उबारा, और शत्रु के हाथ से छुड़ा लिया।

Psalm 106:10 (UKJV) And he saved them from the hand of him that hated them, and redeemed them from the hand of the enemy.

8तौभी उसने अपने नाम के निमित्त उनका उद्धार किया, जिस से वह अपने पराक्रम को प्रगट करे।

9तब उसने लाल समुद्र को घुड़का और वह सूख गया; और वह उन्हें गहिरे जल के बीच से मानों जंगल में से निकाल ले गया।

10उसने उन्हें बैरी के हाथ से उबारा, और शत्रु के हाथ से छुड़ा लिया।

11और उन के द्रोही जल में डूब गए; उन में से एक भी न बचा।

12तब उन्हों ने उसके वचनों का विश्वास किया; और उसकी स्तुति गाने लगे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.