22उसने तो हाम के देश में आश्चर्यकर्म और लाल समुद्र के तीर पर भयंकर काम किए थे।
23इसलिये उसने कहा, कि मैं इन्हें सत्यानाश कर डालता यदि मेरा चुना हुआ मूसा जोखिम के स्थान में उनके लिये खड़ा न होता ताकि मेरी जलजलाहट को ठण्डा करे कहीं ऐसा न हो कि मैं उन्हें नाश कर डालूं॥
24उन्होंने मनभावने देश को निकम्मा जाना, और उसके वचन की प्रतीति न की।
25वे अपने तम्बुओं में कुड़कुड़ाए, और यहोवा का कहा न माना।
26तब उसने उनके विषय में शपथ खाई कि मैं इन को जंगल में नाश करूंगा,