26तब उसने उनके विषय में शपथ खाई कि मैं इन को जंगल में नाश करूंगा,
27और इनके वंश को अन्यजातियों के सम्मुख गिरा दूंगा, और देश देश में तितर बितर करूंगा॥
28वे पोर वाले बाल देवता को पूजने लगे और मुर्दों को चढ़ाए हुए पशुओं का मांस खाने लगे।
29यों उन्होंने अपने कामों से उसको क्रोध दिलाया और मरी उन में फूट पड़ी।
30तब पीनहास ने उठ कर न्यायदण्ड दिया, जिस से मरी थम गई।