भजनसंहिता 106

बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।

Psalm 106:43 (UKJV) Many times did he deliver them; but they provoked him with their counsel, and were brought low for their iniquity.

41तब उसने उन को अन्यजातियों के वश में कर दिया, और उनके बैरियों ने उन पर प्रभुता की।

42उन के शत्रुओं ने उन पर अन्धेर किया, और वे उनके हाथ तले दब गए।

43बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।

44तौभी जब जब उनका चिल्लाना उसके कान में पड़ा, तब तब उसने उनके संकट पर दृष्टि की!

45और उनके हित अपनी वाचा को स्मरण करके अपनी अपार करूणा के अनुसार तरस खाया,

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.