भजनसंहिता 107

वह नदियों को जंगल बना डालता है, और जल के सोतों को सूखी भूमि कर देता है।

Psalm 107:33 (UKJV) He turns rivers into a wilderness, and the fountains into dry ground;

31लोग यहोवा की करूणा के कारण, और उन आश्चर्यकर्मों के कारण जो वह मनुष्यों के लिये करता है, उसका धन्यवाद करें।

32और सभा में उसको सराहें, और पुरनियों के बैठक में उसकी स्तुति करें॥

33वह नदियों को जंगल बना डालता है, और जल के सोतों को सूखी भूमि कर देता है।

34वह फलवन्त भूमि को नोनी करता है, यह वहां के रहने वालों की दुष्टता के कारण होता है।

35वह जंगल को जल का ताल, और निर्जल देश को जल के सोते कर देता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.