भजनसंहिता 109

कोई न हो जो उस पर करूणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई अनुग्रह न करे!

Psalm 109:12 (UKJV) Let there be none to extend mercy unto him: neither let there be any to favour his fatherless children.

10और उसके लड़के मारे मारे फिरें, और भीख मांगा करे; उन को उनके उजड़े हुए घर से दूर जा कर टुकड़े मांगना पड़े!

11महाजन फन्दा लगा कर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें!

12कोई न हो जो उस पर करूणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई अनुग्रह न करे!

13उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!

14उसके पितरों का अधर्म यहोवा को स्मरण रहे, और उसकी माता का पाप न मिटे!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.