भजनसंहिता 109

उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!

Psalm 109:13 (UKJV) Let his posterity be cut off; and in the generation following let their name be blotted out.

11महाजन फन्दा लगा कर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें!

12कोई न हो जो उस पर करूणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई अनुग्रह न करे!

13उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए!

14उसके पितरों का अधर्म यहोवा को स्मरण रहे, और उसकी माता का पाप न मिटे!

15वह निरन्तर यहोवा के सम्मुख रहे, कि वह उनका नाम पृथ्वी पर से मिटा डाले!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.