भजनसंहिता 109

मेरे विरोधियों को अनादररूपी वस्त्र पहिनाया जाए, और वे अपनी लज्जा को कम्बल की नाईं ओढ़ें!

Psalm 109:29 (UKJV) Let mine adversaries be clothed with shame, and let them cover themselves with their own confusion, as with a mantle.

27जिस से वे जाने कि यह तेरा काम है, और हे यहोवा, तू ही ने यह किया है!

28वे कोसते तो रहें, परन्तु तू आशीष दे! वे तो उठते ही लज्जित हों, परन्तु तेरा दास आनन्दित हो!

29मेरे विरोधियों को अनादररूपी वस्त्र पहिनाया जाए, और वे अपनी लज्जा को कम्बल की नाईं ओढ़ें!

30मैं यहोवा का बहुत धन्यवाद करूंगा, और बहुत लोगों के बीच में उसकी स्तुति करूंगा।

31क्योंकि वह दरिद्र की दाहिनी ओर खड़ा रहेगा, कि उसको घात करने वाले न्यायियों से बचाए॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.