भजनसंहिता 116

यहोवा के भक्तों की मृत्यु, उसकी दृष्टि में अनमोल है।

Psalm 116:15 (UKJV) Precious in the sight of the LORD is the death of his saints.

13मैं उद्धार का कटोरा उठा कर, यहोवा से प्रार्थना करूंगा,

14मैं यहोवा के लिये अपनी मन्नतें सभों की दृष्टि में प्रगट रूप में उसकी सारी प्रजा के साम्हने पूरी करूंगा।

15यहोवा के भक्तों की मृत्यु, उसकी दृष्टि में अनमोल है।

16हे यहोवा, सुन, मैं तो तेरा दास हूं; मैं तेरा दास, और तेरी दासी का पुत्र हूं। तू ने मेरे बन्धन खोल दिए हैं।

17मैं तुझ को धन्यवाद बलि चढ़ाऊंगा, और यहोवा से प्रार्थना करूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.