भजनसंहिता 118

यहोवा का दहिना हाथ महान हुआ है, यहोवा के दाहिने हाथ से पराक्रम का काम होता है!

Psalm 118:16 (UKJV) The right hand of the LORD is exalted: the right hand of the LORD does valiantly.

14परमेश्वर मेरा बल और भजन का विषय है; वह मेरा उद्धार ठहरा है॥

15धर्मियों के तम्बुओं में जयजयकार और उद्धार की ध्वनि हो रही है, यहोवा के दाहिने हाथ से पराक्रम का काम होता है,

16यहोवा का दहिना हाथ महान हुआ है, यहोवा के दाहिने हाथ से पराक्रम का काम होता है!

17मैं न मरूंगा वरन जीवित रहूंगा, और परमेश्वर के कामों का वर्णन करता रहूंगा।

18परमेश्वर ने मेरी बड़ी ताड़ना तो की है परन्तु मुझे मृत्यु के वश में नहीं किया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.