भजनसंहिता 118

आज वह दिन है जो यहोवा ने बनाया है; हम इस में मगन और आनन्दित हों।

Psalm 118:24 (UKJV) This is the day which the LORD has made; we will rejoice and be glad in it.

22राजमिस्त्रियों ने जिस पत्थर को निकम्मा ठहराया था वही कोने का सिरा हो गया है।

23यह तो यहोवा की ओर से हुआ है, यह हमारी दृष्टि में अद्भुत है।

24आज वह दिन है जो यहोवा ने बनाया है; हम इस में मगन और आनन्दित हों।

25हे यहोवा, बिनती सुन, उद्धार कर! हे यहोवा, बिनती सुन, सफलता दे!

26धन्य है वह जो यहोवा के नाम से आता है! हम ने तुम को यहोवा के घर से आशीर्वाद दिया है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.