भजनसंहिता 119

हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं।

Psalm 119:137 (UKJV) Righteous are you, O LORD, and upright are your judgments.

135अपने दास पर अपने मुख का प्रकाश चमका दे, और अपनी विधियां मुझे सिखा।

136मेरी आंखों से जल की धारा बहती रहती है, क्योंकि लोग तेरी व्यवस्था को नहीं मानते॥

137हे यहोवा तू धर्मी है, और तेरे नियम सीधे हैं।

138तू ने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है।

139मैं तेरी धुन में भस्म हो रहा हूं, क्योंकि मेरे सताने वाले तेरे वचनों को भूल गए हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.