भजनसंहिता 119

मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानों सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूं।

Psalm 119:14 (UKJV) I have rejoiced in the way of your testimonies, as much as in all riches.

12हे यहोवा, तू धन्य है; मुझे अपनी विधियां सिखा!

13तेरे सब कहे हुए नियमों का वर्णन, मैं ने अपने मुंह से किया है।

14मैं तेरी चितौनियों के मार्ग से, मानों सब प्रकार के धन से हर्षित हुआ हूं।

15मैं तेरे उपदेशों पर ध्यान करूंगा, और तेरे मार्गों की ओर दृष्टि रखूंगा।

16मैं तेरी विधियों से सुख पाऊंगा; और तेरे वचन को न भूलूंगा॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.