भजनसंहिता 119

हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएं सत्य हैं।

Psalm 119:151 (UKJV) You are near, O LORD; and all your commandments are truth.

149अपनी करूणा के अनुसार मेरी सुन ले; हे यहोवा, अपनी रीति के अनुसार मुझे जीवित कर।

150जो दुष्टता में धुन लगाते हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं।

151हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएं सत्य हैं।

152बहुत काल से मैं तेरी चितौनियों को जानता हूं, कि तू ने उनकी नेव सदा के लिये डाली है॥

153मेरे दु:ख को देख कर मुझे छुड़ा ले, क्योंकि मैं तेरी व्यवस्था को भूल नहीं गया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.