भजनसंहिता 119

मैं ने अपनी चालचलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया।

Psalm 119:59 (UKJV) I thought on my ways, and turned my feet unto your testimonies.

57यहोवा मेरा भाग है; मैं ने तेरे वचनों के अनुसार चलने का निश्चय किया है।

58मैं ने पूरे मन से तुझे मनाया है; इसलिये अपने वचन के अनुसार मुझ पर अनुग्रह कर।

59मैं ने अपनी चालचलन को सोचा, और तेरी चितौनियों का मार्ग लिया।

60मैं ने तेरी आज्ञाओं के मानने में विलम्ब नहीं, फुर्ती की है।

61मैं दुष्टों की रस्सियों बन्ध गया हूं, तौभी मैं तेरी व्यवस्था को नहीं भूला।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.