4वहां याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
5वहां तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये धरे हुए हैं॥
6यरूशलेम की शान्ति का वरदान मांगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!
7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!
8अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूंगा कि तुझ में शान्ति होवे!