भजनसंहिता 135

याह की स्तुति करो, क्योंकि यहोवा भला है; उसके नाम का भजन गाओ, क्योंकि यह मन भाऊ है!

Psalm 135:3 (UKJV) Praise the LORD; for the LORD is good: sing praises unto his name; for it is pleasant.

1याह की स्तुति करो, यहोवा के नाम की स्तुति करो, हे यहोवा के सेवकों तुम स्तुति करो,

2तुम जो यहोवा के भवन में, अर्थात हमारे परमेश्वर के भवन के आंगनों में खड़े रहते हो!

3याह की स्तुति करो, क्योंकि यहोवा भला है; उसके नाम का भजन गाओ, क्योंकि यह मन भाऊ है!

4याह ने तो याकूब को अपने लिये चुना है, अर्थात इस्राएल को अपने निज धन होने के लिये चुन लिया है।

5मैं तो जानता हूं कि हमारा प्रभु यहोवा सब देवताओं से महान है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.