8दिन पर प्रभुता करने के लिये सूर्य को बनाया, उसकी करूणा सदा की है।
9और रात पर प्रभुता करने के लिये चन्द्रमा और तारागण को बनाया, उसकी करूणा सदा की है।
10उसने मिस्त्रियों के पहिलौठों को मारा, उसकी करूणा सदा की है॥
11और उनके बीच से इस्राएलियों को निकाला, उसकी करूणा सदा की है।
12बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से निकाल लाया, उसकी करूणा सदा की है।