भजनसंहिता 19

न तोकोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।

Psalm 19:3 (UKJV) There is no speech nor language, where their voice is not heard.

1आकाश ईश्वर की महिमा वर्णन कर रहा है; और आकशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट कर रहा है।

2दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।

3न तोकोई बोली है और न कोई भाषा जहां उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।

4उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूंज गया है, और उनके वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं। उन में उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,

5जो दुल्हे के समान अपने महल से निकलता है। वह शूरवीर की नाईं अपनी दौड़ दौड़ने को हर्षित होता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.