भजनसंहिता 25

हे यहोवा अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर॥

Psalm 25:11 (UKJV) For your name's sake, O LORD, pardon mine iniquity; for it is great.

9वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा, हां वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।

10जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करूणा और सच्चाई हैं॥

11हे यहोवा अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर॥

12वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? यहोवा उसको उसी मार्ग पर जिस से वह प्रसन्न होता है चलाएगा।

13वह कुशल से टिका रहेगा, और उसका वंश पृथ्वी पर अधिकारी होगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.