भजनसंहिता 25

जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करूणा और सच्चाई हैं॥

Psalm 25:10 (UKJV) All the paths of the LORD are mercy and truth unto such as keep his covenant and his testimonies.

8यहोवा भला और सीधा है; इसलिये वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।

9वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा, हां वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।

10जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं, उनके लिये उसके सब मार्ग करूणा और सच्चाई हैं॥

11हे यहोवा अपने नाम के निमित्त मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर॥

12वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? यहोवा उसको उसी मार्ग पर जिस से वह प्रसन्न होता है चलाएगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.