भजनसंहिता 25

हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे।

Psalm 25:4 (UKJV) Show me your ways, O LORD; teach me your paths.

2हे मेरे परमेश्वर, मैं ने तुझी पर भरोसा रखा है, मुझे लज्जित होने न दे; मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएं।

3वरन जितने तेरी बाट जोहते हैं उन में से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे॥

4हे यहोवा अपने मार्ग मुझ को दिखला; अपना पथ मुझे बता दे।

5मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करने वाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूं।

6हे यहोवा अपनी दया और करूणा के कामों को स्मरण कर; क्योंकि वे तो अनन्तकाल से होते आए हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.