भजनसंहिता 26

हे यहोवा, मुझ को जांच और परख; मेरे मन और हृदय को परख।

Psalm 26:2 (UKJV) Examine me, O LORD, and prove me; try my reins and my heart.

1हे यहोवा, मेरा न्याय कर, क्योंकि मैं खराई से चलता रहा हूं, और मेरा भरोसा यहोवा पर अटल बना है।

2हे यहोवा, मुझ को जांच और परख; मेरे मन और हृदय को परख।

3क्योंकि तेरी करूणा तो मेरी आंखों के साम्हने है, और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूं॥

4मैं निकम्मी चाल चलने वालों के संग नहीं बैठा, और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊंगा;

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.