भजनसंहिता 32

जब मैं चुप रहा तब दिन भर कराहते कराहते मेरी हडि्डयां पिघल गई।

Psalm 32:3 (UKJV) When I kept silence, my bones waxed old through my roaring all the day long.

1क्या ही धन्य है वह जिसका अपराध क्षमा किया गया, और जिसका पाप ढ़ाँपा गया हो।

2क्या ही धन्य है वह मनुष्य जिसके अधर्म का यहोवा लेखा न ले, और जिसकी आत्मा में कपट न हो॥

3जब मैं चुप रहा तब दिन भर कराहते कराहते मेरी हडि्डयां पिघल गई।

4क्योंकि रात दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूप काल की सी झुर्राहट बनती गई॥

5जब मैं ने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया और अपना अधर्म न छिपाया, और कहा, मैं यहोवा के साम्हने अपने अपराधों को मान लूंगा; तब तू ने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.