भजनसंहिता 33

यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;

Psalm 33:13 (UKJV) The LORD looks from heaven; he beholds all the sons of men.

11यहोवा की युक्ति सर्वदा स्थिर रहेगी, उसके मन की कल्पनाएं पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहेंगी।

12क्या ही धन्य है वह जाति जिसका परमेश्वर यहोवा है, और वह समाज जिसे उसने अपना निज भाग होने के लिये चुन लिया हो!

13यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;

14अपने निवास के स्थान से वह पृथ्वी के सब रहने वालों को देखता है,

15वही जो उन सभों के हृदयों को गढ़ता, और उनके सब कामों का विचार करता है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.