भजनसंहिता 33

अपने निवास के स्थान से वह पृथ्वी के सब रहने वालों को देखता है,

Psalm 33:14 (UKJV) From the place of his habitation he looks upon all the inhabitants of the earth.

12क्या ही धन्य है वह जाति जिसका परमेश्वर यहोवा है, और वह समाज जिसे उसने अपना निज भाग होने के लिये चुन लिया हो!

13यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;

14अपने निवास के स्थान से वह पृथ्वी के सब रहने वालों को देखता है,

15वही जो उन सभों के हृदयों को गढ़ता, और उनके सब कामों का विचार करता है।

16कोई ऐसा राजा नहीं, जो सेना की बहुतायत के कारण बच सके; वीर अपनी बड़ी शक्ति के कारण छूट नहीं जाता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.