भजनसंहिता 50

पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूं, और मैदान पर चलने फिरने वाले जानवार मेरे ही हैं॥

Psalm 50:11 (UKJV) I know all the fowls of the mountains: and the wild beasts of the field are mine.

9मैं न तो तेरे घर से बैल न तेरे पशुशालों से बकरे ले लूंगा।

10क्योंकि वन के सारे जीवजन्तु और हजारों पहाड़ों के जानवर मेरे ही हैं।

11पहाड़ों के सब पक्षियों को मैं जानता हूं, और मैदान पर चलने फिरने वाले जानवार मेरे ही हैं॥

12यदि मैं भूखा होता तो तुझ से न कहता; क्योंकि जगत और जो कुछ उस में है वह मेरा है।

13क्या मैं बैल का मांस खाऊं, वा बकरों का लोहू पीऊं?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.