भजनसंहिता 52

तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।

Psalm 52:2 (UKJV) The tongue devises evil; like a sharp razor, working deceitfully.

1हे वीर, तू बुराई करने पर क्यों घमण्ड करता है? ईश्वर की करूणा तो अनन्त है।

2तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।

3तू भलाई से बढ़कर बुराई में और धर्म की बात से बढ़कर झूठ से प्रीति रखता है।

4हे छली जीभ तू सब विनाश करने वाली बातों से प्रसन्न रहती है॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.