भजनसंहिता 65

हे प्रार्थना के सुनने वाले! सब प्राणी तेरे ही पास आएंगे।

Psalm 65:2 (UKJV) O you that hear prayer, unto you shall all flesh come.

1हे परमेश्वर, सिय्योन में स्तुति तेरी बाट जोहती है; और तेरे लिये मन्नतें पूरी की जाएंगी।

2हे प्रार्थना के सुनने वाले! सब प्राणी तेरे ही पास आएंगे।

3अर्धम के काम मुझ पर प्रबल हुए हैं; हमारे अपराधों को तू ढांप देगा।

4क्या ही धन्य है वह; जिस को तू चुनकर अपने समीप आने देता है, कि वह तेरे आंगनों में बास करे! हम तेरे भवन के, अर्थात तेरे पवित्र मन्दिर के उत्तम उत्तम पदार्थों से तृप्त होंगे॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.