9जो हम को जीवित रखता है; और हमारे पांव को टलने नहीं देता।
10क्योंकि हे परमेश्वर तू ने हम को जांचा; तू ने हमें चान्दी की नाईं ताया था।
11तू ने हम को जाल में फंसाया; और हमारी कटि पर भारी बोझ बान्धा था;
12तू ने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, हम आग और जल से होकर गए; परन्तु तू ने हम को उबार के सुख से भर दिया है॥
13मैं होमबलि लेकर तेरे भवन में आऊंगा मैं उन मन्नतों को तेरे लिये पूरी करूंगा,