भजनसंहिता 66

तू ने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, हम आग और जल से होकर गए; परन्तु तू ने हम को उबार के सुख से भर दिया है॥

Psalm 66:12 (UKJV) You have caused men to ride over our heads; we went through fire and through water: but you brought us out into a wealthy place.

10क्योंकि हे परमेश्वर तू ने हम को जांचा; तू ने हमें चान्दी की नाईं ताया था।

11तू ने हम को जाल में फंसाया; और हमारी कटि पर भारी बोझ बान्धा था;

12तू ने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, हम आग और जल से होकर गए; परन्तु तू ने हम को उबार के सुख से भर दिया है॥

13मैं होमबलि लेकर तेरे भवन में आऊंगा मैं उन मन्नतों को तेरे लिये पूरी करूंगा,

14जो मैं ने मुंह खोलकर मानीं, और संकट के समय कही थीं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.