भजनसंहिता 66

यदि मैं मन में अनर्थ बात सोचता तो प्रभु मेरी न सुनता।

Psalm 66:18 (UKJV) If I regard iniquity in my heart, the Lord will not hear me:

16हे परमेश्वर के सब डरवैयों आकर सुनो, मैं बताऊंगा कि उसने मेरे लिये क्या क्या किया है।

17मैं ने उसको पुकारा, और उसी का गुणानुवाद मुझ से हुआ।

18यदि मैं मन में अनर्थ बात सोचता तो प्रभु मेरी न सुनता।

19परन्तु परमेश्वर ने तो सुना है; उसने मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दिया है॥

20धन्य है परमेश्वर, जिसने न तो मेरी प्रार्थना अनसुनी की, और न मुझ से अपनी करूणा दूर कर दी है!

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.