भजनसंहिता 72

पहाडों और पहाड़ियों से प्रजा के लिये, धर्म के द्वारा शान्ति मिला करेगी

Psalm 72:3 (UKJV) The mountains shall bring peace to the people, and the little hills, by righteousness.

1हे परमेश्वर, राजा को अपना नियम बता, राजपुत्र को अपना धर्म सिखला!

2वह तेरी प्रजा का न्याय धर्म से, और तेरे दीन लोगों का न्याय ठीक ठीक चुकाएगा।

3पहाडों और पहाड़ियों से प्रजा के लिये, धर्म के द्वारा शान्ति मिला करेगी

4वह प्रजा के दीन लोगों का न्याय करेगा, और दरिद्र लोगों को बचाएगा; और अन्धेर करने वालों को चूर करेगा॥

5जब तक सूर्य और चन्द्रमा बने रहेंगे तब तक लोग पीढ़ी- पीढ़ी तेरा भय मानते रहेंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.