भजनसंहिता 80

वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से वे नाश होते हैं।

Psalm 80:16 (UKJV) It is burned with fire, it is cut down: they perish at the rebuke of your countenance.

14हे सेनाओं के परमेश्वर, फिर आ! स्वर्ग से ध्यान देकर देख, और इस दाखलता की सुधि ले,

15ये पौधा तू ने अपने दाहिने हाथ से लगाया, और जो लता की शाखा तू ने अपने लिये दृढ़ की है।

16वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से वे नाश होते हैं।

17तेरे दाहिने हाथ के सम्भाले हुअ पुरूष पर तेरा हाथ रखा रहे, उस आदमी पर, जिसे तू ने अपने लिये दृढ़ किया है।

18तब हम लोग तुझ से न मुड़ेंगे: तू हम को जिला, और हम तुझ से प्रार्थना कर सकेंगे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.