भजनसंहिता 84

हे सेनाओं के यहोवा, तेरे निवास क्या ही प्रिय हैं!

Psalm 84:1 (UKJV) How lovely are your tabernacles, O LORD of hosts!

1हे सेनाओं के यहोवा, तेरे निवास क्या ही प्रिय हैं!

2मेरा प्राण यहोवा के आंगनों की अभिलाषा करते करते मूर्छित हो चला; मेरा तन मन दोनों जीवते ईश्वर को पुकार रहे॥

3हे सेनाओं के यहोवा, हे मेरे राजा, और मेरे परमेश्वर, तेरी वेदियों मे गौरैया ने अपना बसेरा और शूपाबेनी ने घोंसला बना लिया है जिस में वह अपने बच्चे रखे।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.