भजनसंहिता 90

हम को अपने दिन गिनने की समझ दे कि हम बुद्धिमान हो जाएं॥

Psalm 90:12 (UKJV) So teach us to number our days, that we may apply our hearts unto wisdom.

10हमारी आयु के वर्ष सत्तर तो होते हैं, और चाहे बल के कारण अस्सी वर्ष के भी हो जाएं, तौभी उनका घमण्ड केवल नष्ट और शोक ही शोक है; क्योंकि वह जल्दी कट जाती है, और हम जाते रहते हैं।

11तेरे क्रोध की शक्ति को और तेरे भय के योग्य तेरे रोष को कौन समझता है?

12हम को अपने दिन गिनने की समझ दे कि हम बुद्धिमान हो जाएं॥

13हे यहोवा लौट आ! कब तक? और अपने दासों पर तरस खा!

14भोर को हमें अपनी करूणा से तृप्त कर, कि हम जीवन भर जयजयकार और आनन्द करते रहें।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.