भजनसंहिता 92

क्योंकि, हे यहोवा, तू ने मुझ को अपने काम से आनन्दित किया है; और मैं तेरे हाथों के कामों के कारण जयजयकार करूंगा॥

Psalm 92:4 (UKJV) For you, LORD, have made me glad through your work: I will triumph in the works of your hands.

2प्रात:काल को तेरी करूणा, और प्रति रात तेरी सच्चाई का प्रचार करना,

3दस तार वाले बाजे और सारंगी पर, और वीणा पर गम्भीर स्वर से गाना भला है।

4क्योंकि, हे यहोवा, तू ने मुझ को अपने काम से आनन्दित किया है; और मैं तेरे हाथों के कामों के कारण जयजयकार करूंगा॥

5हे यहोवा, तेरे काम क्या ही बड़े हैं! तेरी कल्पनाएं बहुत गम्भीर हैं!

6पशु समान मनुष्य इस को नहीं समझता, और मूर्ख इसका विचार नहीं करता:

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.