भजनसंहिता 94

यहोवा मनुष्य की कल्पनाओं को तो जानता है कि वे मिथ्या हैं॥

Psalm 94:11 (UKJV) The LORD knows the thoughts of man, that they are vanity.

9जिसने कान दिया, क्या वह आप नहीं सुनता? जिसने आंख रची, क्या वह आप नहीं देखता?

10जो जाति जाति को ताड़ना देता, और मनुष्य को ज्ञान सिखाता है, क्या वह न समझाएगा?

11यहोवा मनुष्य की कल्पनाओं को तो जानता है कि वे मिथ्या हैं॥

12हे याह, क्या ही धन्य है वह पुरूष जिस को तू ताड़ना देता है, और अपनी व्यवस्था सिखाता है,

13क्योंकि तू उसको विपत्ति के दिनों में उस समय तक चैन देता रहता है, जब तक दुष्टों के लिये गड़हा नहीं खोदा जाता।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.