भजनसंहिता 97

उसके आगे आगे आग चलती हुई उसके द्रोहियों को चारों ओर भस्म करती है।

Psalm 97:3 (UKJV) A fire goes before him, and burns up his enemies round about.

1यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें!

2बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय है।

3उसके आगे आगे आग चलती हुई उसके द्रोहियों को चारों ओर भस्म करती है।

4उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, पृथ्वी देखकर थरथरा गई है!

5पहाड़ यहोवा के साम्हने, मोम की नाईं पिघल गए, अर्थात सारी पृथ्वी के परमेश्वर के साम्हने॥

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.