रोमियों 10

क्योंकि जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।

Romans 10:13 (UKJV) For whosoever shall call upon the name of the Lord shall be saved.

11क्योंकि पवित्र शास्त्र यह कहता है कि जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।

12यहूदियों और यूनानियों में कुछ भेद नहीं, इसलिये कि वह सब का प्रभु है; और अपने सब नाम लेने वालों के लिये उदार है।

13क्योंकि जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।

14फिर जिस पर उन्होंने विश्वास नहीं किया, वे उसका नाम क्योंकर लें? और जिस की नहीं सुनी उस पर क्योंकर विश्वास करें?

15और प्रचारक बिना क्योंकर सुनें? और यदि भेजे न जाएं, तो क्योंकर प्रचार करें? जैसा लिखा है, कि उन के पांव क्या ही सुहावने हैं, जो अच्छी बातों का सुसमाचार सुनाते हैं।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.