रोमियों 3

उन की आंखों के साम्हने परमेश्वर का भय नहीं।

Romans 3:18 (UKJV) There is no fear of God before their eyes.

16उन के मार्गों में नाश और क्लेश हैं।

17उन्होंने कुशल का मार्ग नहीं जाना।

18उन की आंखों के साम्हने परमेश्वर का भय नहीं।

19हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के आधीन हैं: इसलिये कि हर एक मुंह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।

20क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके साम्हने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिये कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहिचान होती है।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.