तीतुस 2

पर तू ऐसी बातें कहा कर, जो खरे उपदेश के योग्य हैं।

Titus 2:1 (UKJV) But speak you the things which become sound doctrine:

1पर तू ऐसी बातें कहा कर, जो खरे उपदेश के योग्य हैं।

2अर्थात बूढ़े पुरूष, सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उन का विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।

3इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन पवित्र लोगों सा हो, दोष लगाने वाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखाने वाली हों।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.