सफन्याह 1

मैं धरती के ऊपर से सब का अन्त कर दूंगा, यहोवा की यही वाणी है।

Zephaniah 1:2 (UKJV) I will utterly consume all things from off the land, says the LORD.

1आमोन के पुत्र यहूदा के राजा योशिय्याह के दिनों में, सपन्याह के पास जो हिजकिय्याह के पुत्र अमर्याह का परपोता और गदल्याह का पोता और कूशी का पुत्र था, यहोवा का यह वचन पहुंचा:

2मैं धरती के ऊपर से सब का अन्त कर दूंगा, यहोवा की यही वाणी है।

3मैं मनुष्य और पशु दोनों का अन्त कर दूंगा; मैं आकाश के पक्षियों और समुद्र की मछलियों का, और दुष्टों समेत उनकी रखी हुई ठोकरों के कारण का भी अन्त कर दूंगा; मैं मनुष्य जाति को भी धरती पर से नाश कर डालूंगा, यहोवा की यही वाणी है।

4मैं यहूदा पर और यरूशलेम के सब रहने वालों पर हाथ उठाऊंगा, और इस स्थान में बाल के बचे हुओं को और याजकों समेत देवताओं के पुजारियों के नाम को नाश कर दूंगा।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.