1 इतिहास 17

यहोवा यों कहता है, कि मेरे निवास के लिये तू घर बनवाने न पाएगा।

1 Chronicles 17:4 (UKJV) Go and tell David my servant, Thus says the LORD, You shall not build me an house to dwell in:

2नातान ने दाऊद से कहा, जो कुछ तेरे मन में हो उसे कर, क्योंकि परमेश्वर तेरे संग है।

3उसी दिन रात को परमेश्वर का यह वचन नातान के पास पहुंचा, जा कर मेरे दास दाऊद से कह,

4यहोवा यों कहता है, कि मेरे निवास के लिये तू घर बनवाने न पाएगा।

5क्योंकि जिस दिन से मैं इस्राएलियों को मिस्र से ले आया, आज के दिन तक मैं कभी घर में नहीं रहा; परन्तु एक तम्बू से दूसरे तम्बू को ओर एक निवास से दूसरे निवास को आया जाया करता हूँ।

6जहां जहां मैं ने सब इस्राएलियों के बीच आना जाना किया, क्या मैं ने इस्राएल के न्यायियों में से जिन को मैं ने अपनी प्रजा की चरवाही करने को ठहराया था, किसी से ऐसी बात कभी कही, कि तुम लोगों ने मेरे लिये देवदारु का घर क्यों नहीं बनवाया?

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.