1 इतिहास 27

और दाऊद का भतीजा योनातान एक समझदार मंत्री और शास्त्री था, और किसी हक्मोनी का पुत्र एहीएल राजपुत्रों के संग रहा करता था।

1 Chronicles 27:32 (UKJV) Also Jonathan David's uncle was a counsellor, a wise man, and a scribe: and Jehiel the son of Hachmoni was with the king's sons:

30और ऊंटों का अधिकारी इश्माएली ओबील और गदहियों का अधिकारी मेरोनोतवासी येहदयाह।

31और भैड़-बकरियों का अधिकारी हग्री याजीज था। ये ही सब राजा दाऊद के धन सम्पत्ति के अधिकारी थे।

32और दाऊद का भतीजा योनातान एक समझदार मंत्री और शास्त्री था, और किसी हक्मोनी का पुत्र एहीएल राजपुत्रों के संग रहा करता था।

33और अहीतोपेल राजा का मंत्री था, और एरेकी हूशै राजा का मित्र था।

34और यहीतोपेल के बाद बनायाह का पुत्र यहोयादा और एब्यातार मंत्री ठहराए गए। और राजा का प्रधान सेनापति योआब था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.