1 इतिहास 27

और दूसरे महीने के दल का अधिकारी दोदै नाम एक अहोही था, और उसके दल का प्रधान मिक्लोत था, और उसके दल में चौबीस हजार थे।

1 Chronicles 27:4 (UKJV) And over the course of the second month was Dodai an Ahohite, and of his course was Mikloth also the ruler: in his course likewise were twenty and four thousand.

2पहिले महीने के लिये पहिले दल का अधिकारी जब्दीएल का पुत्र याशोबाम नियुक्त हुआ; और उसके दल में चौबीस हजार थे।

3वह पेरेस के वंश का था और पहिले महीने में सब सेनापतियों का अधिकारी था।

4और दूसरे महीने के दल का अधिकारी दोदै नाम एक अहोही था, और उसके दल का प्रधान मिक्लोत था, और उसके दल में चौबीस हजार थे।

5तीसरे महीने के लिये तीसरा सेनापति यहोयादा याजक का पुत्र बनायाह था और उसके दल में चौबीस हजार थे।

6यह वही बनायाह है, जो तीसों शूरों में वीर, और तीसों में श्रेष्ट भी था; और उसके दल में उसका पुत्र अम्मीजाबाद था।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.