13और कनज के पुत्र, ओत्नीएल और सरायाह, और ओत्नीएल का पुत्र हतत।
14मोनोतै से ओप्रा और सरायाह से योआब जो गेहराशीम का पिता हुआ; वे कारीगर थे।
15और यपुन्ने के पुत्र कालेब के पुत्र एला और नाम, और एला के पुत्र कनज।
16और यहल्लेल के पुत्र, जीप, जीपा, तीरया और असरेल।
17और एज्रा के पुत्र येतेर, मेरेद, एपेर और यालोन, और उसकी स्त्री से मिर्य्याम, शम्मै और एशतमो का पिता यिशबह उत्पन्न हुए।