1 इतिहास 4

और तको के पिता अशहूर के हेबा और नारा नाम दो स्त्रियां थीं।

1 Chronicles 4:5 (UKJV) And Ashur the father of Tekoa had two wives, Helah and Naarah.

3और एताम के पिता के ये पुत्र हुए: अर्थात यिज्रेल, यिश्मा और यिद्वाश, जिनकी बहिन का नाम हस्सलेलपोनी था।

4और गदोर का पिता पनूएल, और रूशा का पिता एजेर। ये एप्राता के जेठे हूर के सन्तान हैं, जो बेतलेहेम का पिता हुआ।

5और तको के पिता अशहूर के हेबा और नारा नाम दो स्त्रियां थीं।

6और नारा से अहुज्जाम, हेपेर, तेमनी और हाहशतारी उत्पन्न हुए, नारा के ये ही पुत्र, हुए।

7और हेला के पुत्र, सेरेत, यिसहर और एम्नान।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.