1 इतिहास 4

और हेला के पुत्र, सेरेत, यिसहर और एम्नान।

1 Chronicles 4:7 (UKJV) And the sons of Helah were, Zereth, and Jezoar, and Ethnan.

5और तको के पिता अशहूर के हेबा और नारा नाम दो स्त्रियां थीं।

6और नारा से अहुज्जाम, हेपेर, तेमनी और हाहशतारी उत्पन्न हुए, नारा के ये ही पुत्र, हुए।

7और हेला के पुत्र, सेरेत, यिसहर और एम्नान।

8फिर कोस से आनूब और सोबेबा उत्पन्न हुए और उसके वंश में हारून के पुत्र अहर्हेल के कुल भी उत्पन्न हुए।

9और याबेस अपने भाइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित हो कर उत्पन्न किया।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.