1 इतिहास 4

और याबेस अपने भाइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित हो कर उत्पन्न किया।

1 Chronicles 4:9 (UKJV) And Jabez was more honourable than his brethren: and his mother called his name Jabez, saying, Because I bare him with sorrow.

7और हेला के पुत्र, सेरेत, यिसहर और एम्नान।

8फिर कोस से आनूब और सोबेबा उत्पन्न हुए और उसके वंश में हारून के पुत्र अहर्हेल के कुल भी उत्पन्न हुए।

9और याबेस अपने भाइयों से अधिक प्रतिष्ठित हुआ, और उसकी माता ने यह कहकर उसका नाम याबेस रखा, कि मैं ने इसे पीड़ित हो कर उत्पन्न किया।

10और याबेस ने इस्राएल के परमेश्वर को यह कह कर पुकारा, कि भला होता, कि तू मुझे सचमुच आशीष देता, और मेरा देश बढाता, और तेरा हाथ मेरे साथ रहता, और तू मुझे बुराई से ऐसा बचा रखता कि मैं उस से पीड़ित न होता! और जो कुछ उसने मांगा, वह परमेश्वर ने उसे दिया।

11फिर शूहा के भाई कलूब से एशतोन का पिता महीर उत्पन्न हुआ।

Hindi Bible (Old Version), Bible Society of India.